BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर


जामताड़ा : जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के शैक्षणिक प्रदर्शन और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विद्यालयों में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों के पठन-पाठन, आधार वैलिडेशन, अपार आईडी जेनरेशन तथा ऑनलाइन पोर्टल पर आंकड़ों की समयबद्ध प्रविष्टि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शैक्षणिक प्रदर्शन से जुड़े सभी सूचकांकों में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।