छठ घाटों की हुई साफ-सफाई
स्वच्छता अभियान के जरिए ग्रामीणों को दिया स्वच्छ एवं सुंदर गांव बनाने का संदेश।
रिपोर्ट:उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के तहत मंगलवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वहीं, विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘स्वच्छता–छठ घाट स्वच्छ ग्राम’ अभियान चलाकर छठ घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।
विद्यालयों में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव एवं शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई गई।
दूसरी ओर, ग्राम पंचायतों में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान छठ घाटों की सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, सहिया एवं पंचायत कर्मियों ने भाग लिया।
जिला प्रशासन का उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ स्वच्छता, जनभागीदारी और सतत विकास को बढ़ावा देना है। स्थापना दिवस समारोह के तहत जिले में आगामी 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



.jpg)


