BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

साइबर अपराध के मामले में राहुल मोबाइल के संचालक और उसका भाई गिरफ्तार।


दिल्ली साइबर पुलिस दोनों भाइयों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई, पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप।

रिपोर्ट :उदय किशोर सिंह
नारायणपुर (जामताड़ा)। नारायणपुर मुख्यालय स्थित बाजार में संचालित राहुल मोबाइल के संचालक राहुल पोद्दार और उनके भाई रोहित पोद्दार को साउथ दिल्ली साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों भाइयों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के खिलाफ साउथ दिल्ली साइबर थाने में कांड संख्या 430/2026 दर्ज है। आरोप है कि दोनों ने विभिन्न माध्यमों से दिल्ली के एक प्रतिष्ठित प्रकाशक के बैंक खाते से पांच लाख रुपये से अधिक की राशि की धोखाधड़ी कर निकासी की है। इसी मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली साइबर पुलिस नारायणपुर पहुंची थी और कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि राहुल मोबाइल पहले से ही नारायणपुर क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा है। मोबाइल की ऑनलाइन खरीदारी और आकर्षक ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को लुभाने से जुड़े मामलों को लेकर भी इसकी चर्चा होती रही है। हालांकि, इन मामलों और वर्तमान साइबर अपराध के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इधर, दोनों भाइयों की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही नारायणपुर बाजार में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। स्थानीय स्तर पर इस मामले में किसी बड़े साइबर गिरोह के कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दिल्ली साइबर पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।