हुसैनाबाद में विहंगम योग शिविर के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान
हुसैनाबाद:विहंगम योग परिवार के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम के तहत हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सह युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती एवं विहंगम योग परिवार के झारखंड परामर्शक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सद्गुरु भगवान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर झारखंड परामर्शक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने विहंगम योग द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि रक्त की कमी से कई लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में विहंगम योग परिवार द्वारा बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर लगाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्त की जरूरत सिर्फ रक्तदान से ही पूरी हो सकती है, इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर में अर्जुन कुमार पटेल, भोलू सोनी, अमलेश कुमार सिंह, भोला मेहता, संतोष यादव, अमृतेश मिश्रा, राहुल कुमार, सचिन विश्वकर्मा, गोलू पटेल, नागेश्वर प्रसाद, मुकुंद अग्रवाल, इंद्रजीत विश्वकर्मा, पवन कुमार पटेल, विकास पटेल, अभिषेक अग्रवाल, गोलू सोनी, सुधा कुमारी, वंदना मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, लव कुमार सिंह, मुखिया अजय कुमार राजवंशी एवं रितिका चंद्रवंशी सहित करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया।
मौके पर गिरिजा प्रसाद सिंह, रामाशीष प्रसाद सिंह, मोहन राम, रामजी मेहता, सुचित कुमार, लक्ष्मण प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में विहंगम योग के शिष्य, सेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।


.jpg)


