BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज में आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर



विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे विभिन्न रोगों की जांच, मरीजों को मिलेगा निःशुल्क परामर्श और दवा

हरिहरगंज थाना समीप एक्सिस बैंक के नीचे विनायक जतिन आरोग्यम रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से शुक्रवार को  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर थाना के समीप एक्सिस बैंक के नीचे सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. जतिन श्रीवास्तव ने शाम 4 बजे बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हृदय रोग, सांस संबंधी परेशानी, दर्द, पेट एवं पाचन तंत्र, महिला स्वास्थ्य, हड्डी और जोड़ों की बीमारियों के साथ बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ. प्रिंस, डॉ. संजना, डॉ. रयान समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. श्रीवास्तव ने क्षेत्र के लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच, परामर्श और दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9955685222 पर संपर्क किया जा सकता है। मौके पर शिक्षिका अमृता सिन्हा और अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव भी मौजूद थे।