BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बिश्रामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 NBW वारंटी गिरफ्तार



 पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत बिश्रामपुर थाना पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

* इस दौरान पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 09 गैर-जमानतीय वारंट (NBW) के वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्त ग्राम चोरटिया, थाना बिश्रामपुर, जिला पलामू के निवासी हैं।

 *गिरफ्तार वारंटियों की सूची निम्नवत है–* 

1. अरुण कहार उर्फ अरुण कुमार चन्द्रवंशी, पिता– श्यामा कहार उर्फ श्यामा राम।
2. राजेश भुइयां, पिता– सुरेश भुइयां।
3. राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजेंद्र साव, पिता– मुनेश्वर साव।
4. राजू प्रसाद उर्फ राजू साव, पिता– महेंद्र साव।
5. अवधेश साव, पिता– महेंद्र साव।
6. सुनील प्रसाद साव उर्फ सुनील साव।
7. अनिल प्रसाद गुप्ता उर्फ अनिल साव, पिता– मुनेश्वर साव।
8. दीपक साव, पिता– श्रीकांत साव।
9. श्रीकांत साव, पिता– जागेश्वर साव सभी ग्राम चोरटिया, थाना बिश्रामपुर, जिला पलामू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में भेजा गया।