BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

लक्ष्मी पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ योजन



सपा नेता कमलेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

मां लक्ष्मी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की


हरिहरगंज प्रखंड की सलैया पंचायत के बरवाडीह और सरसोत पंचायत के नकुरवा गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कमलेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया।इस मौके पर कमलेश कुमार यादव ने मां लक्ष्मी के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। साथ ही उपस्थित लोगों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बरवाडीह में आयोजित कार्यक्रम में नवयुवक बाल संघ समिति के अध्यक्ष रवि कुमार, सचिव रामाशंकर यादव, कोषाध्यक्ष राहुल साव, मुखिया प्रतिनिधि सनोज गुप्ता, उपप्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया रघुनंदन साव, राजेंद्र यादव, रामदेनी साव, अमित यादव और अक्षय सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
वहीं, नकुरवा में नवयुवक संघ समिति के अध्यक्ष सूरज पासवान, सचिव चितरंजन साव, कोषाध्यक्ष उदय राम, वार्ड सदस्य प्रवेश पासवान सहित पिंटू साव, सुनील यादव, रणधीर पटेल, पंचम सिंह, चतुरी गुप्ता, विनय कुमार, राजन साव, रामाशीष कुमार, उमेश यादव, पिंटू यादव, दीपक कुमार, विनोद यादव, अमित साव, जगदीश साव, जोगेंद्र साव, मनोज कुमार, मुखलाल यादव, उदल साव, वीरेंद्र साव, मुंशी साव, गोवर्धन साव, मनदीप साव, सोनू गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अजय यादव, मिथलेश साव, प्रदीप कुमार, राजू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गौतम कुमार, प्रमोद साव, प्रमोद यादव, रविंद्र कुमार और राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।