BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पलामू जिला व्यवसायी संघ के 60 वषॅ पूरे होने के उपलक्ष में 25 अक्टूबर को हीरक जयंती मनाने का निर्णय


मेदिनीनगर पलामू जिला व्यवसायी संघ के 60 वषॅ पूरे होने के उपलक्ष में  दिन रविवार 25 अक्टूबर 2026 को शहर के आरडीएस होटल के सभागार में हीरक जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर वर्तमान संघ के सम्मानित पदाधिकारी गण एवं सदस्यगण ने  संघ के पूर्व अध्यक्ष और सचिव को शत-शत नमन करता है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1965 में पलामू के उपायुक्त (Deputy Commissioner / DC) सुप्रसिद्ध आईएएस अधिकारी और इतिहासकार कुमार सुरेश सिंह (Kumar Suresh Singh) थे। वे वर्ष 1965 से 1968 तक पलामू के उपायुक्त पद पर तैनात रहे। उनके इस कार्यकाल के दौरान ही बिहार में भीषण अकाल पड़ा था, जिसमें उन्होंने उल्लेखनीय राहत कार्य संभाले थे। व्यवसाययों के सहयोग की अपेक्षा हेतु तत्कालीन उपायुक्त महोदय ने पलामू में व्यावसायिक संघ की स्थापना हेतु उस समय के अनुमंडल पदाधिकारी मलिक मलिक साहब के नेतृत्व में कराई गई थी ।तत्पश्चात जिला में आम जनता की अपेक्षा के अनुरूप सस्ती रोटी बिक्री केन्द्र की स्थापना कर 50 पैसे में 10 रोटी और सब्जी का वितरण कई दिनों तक निरंतर 24 घंटा कराया गया। उस वक्त से पलामू जिला व्यवसायी संघ निस्वार्थ गति से कार्यरत है।

पलामू जिला व्यवसाय संघ मेदिनीनगर पलामू (झारखंड)