मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग कार्य का डीईओ ने किया निरीक्षण
चैनपुर के शाहपुर एवं सेमरटांड़ बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर जोर
पलामू :मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को चैनपुर के शाहपुर एवं सेमरटांड़ स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के सुपर चेकिंग कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीईओ स्तर पर सुपर चेकिंग के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 50 प्रपत्रों का सत्यापन करने, जिसमें 20 नाम जोड़ने, 20 नाम हटाने एवं 10 संशोधन से संबंधित प्रपत्र शामिल हैं,इसी निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया गया साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 प्रपत्रों का फील्ड वेरिफिकेशन करने को कहा गया।उन्होंने नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी सहित अन्य श्रेणियों के अभिलेखों की जांच करते हुए मतदाता सूची में त्रुटिरहित एवं पारदर्शी प्रविष्टियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीईओ ने सुपर चेकिंग कार्य को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर बल दिया।मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी उदय रजक उपस्थित रहे।


.jpg)


