BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश


एसपी के निर्देश पर छतरपुर डीएसपी ने हरिहरगंज व पीपरा थाने में की समीक्षा बैठक

पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर बुधवार को छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने हरिहरगंज थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार समेत सभी एसआइ एवं एएसआइ के साथ बैठक कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वर्ष 2025 से पूर्व के सभी लंबित कांडों का अनुसंधान दिसंबर तक हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने और अनुसंधान में आ रही बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया गया। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, अपराधियों का पिछले 10 वर्षों का आपराधिक रिकॉर्ड संधारित करने तथा प्रभावी गश्ती के माध्यम से अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।  अनुसंधान को गति देने के लिए विशेषज्ञों की भी तैनाती की गयी है। बैठक में एसआइ अजय कुमार सिंह, एनामुलहक खान, रघुराई कोटवार, हेमंती बक्शी, एएसआइ भूपेंद्र कुमार सिंह, लखन महतो, मोहम्मद जावेद समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे. इधर, पीपरा थाना में भी डीएसपी प्रशांत कुमार ने लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा सहित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।