भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं, जयकारों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
हरिहरगंज प्रखंड के बांसों गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में नवयुवक बाल संघ समिति की ओर से लक्ष्मी पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर मां लक्ष्मी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी बिक्कू सिंह ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पट खोलकर पूजा का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने माता के चरणों में माथा टेककर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बिक्कू सिंह ने जानकारी देते हुए सोमवार के दोपहर 2:00 बजे कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक माहौल बनता है।
माता के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर परिसर मां लक्ष्मी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। भक्ति गीतों की धुन पर महिलाओं ने झूमकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।
पूजा आयोजन को सफल बनाने में बिक्कू सिंह के अलावा गुंजन सिंह, लक्की सिंह, मुनमुन सिंह, मुरारी गुप्ता, कुंदन मांझी, अजय चंद्रवंशी, अविनाश सिंह, बबलू सिंह, सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।



.jpg)


