मेदिनीनगर :पलामू जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने सहयोगियों के साथ बुधवार को एसआईआर को शहर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर निगम कार्यालय में बूथ संख्या 195,196,पलामू क्लब भवन में बूथ संख्या 270,328,329, सुदना 228,254 सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य का जायजा लिया. उन्होंने बीएलओ से मिलकर योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम हटाने, नाम सुधारने के बारे में जानकारी हासिल किया. उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े कुमार अनुराग, विकास तिवारी, बीएलओ ममता कुमारी, ज्योत्सना कुमारी सहित अन्य कर्मियों से एसआईआर कार्य के बारे में पूछताछ किया. जिलाध्यक्ष ने यह जानना चाहा कि मतदान केंद्रों पर कितने योग्य मतदाताओं ने सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और सुधार करने के लिए फार्म जमा किया है. पूरी रिपोर्ट लेने के बाद जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी, सुपरवाइजर एवं बीएलओ से अपील किया कि किसी भी योग्य मतदाताओं का नाम नहीं छुटना चाहिये. मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता सत्यानंद दुबे, सत्येंद्र सिंह, विनोद तिवारी, राजेश चौरसिया, गोपाल शर्मा, जितेंद्र कमलापुरी सहित कई सदस्य मौजूद थे.



.jpg)


