BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बीईएमएल बेंगलुरु में राहुल शर्मा का प्रबंधन प्रशिक्षु (विद्युत) पद पर चयन


छतरपुर (पलामू) : छतरपुर प्रखंड के रामगढ़ निवासी राहुल शर्मा का भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित उपक्रम बीईएमएल लिमिटेड, बेंगलुरु में प्रबंधन प्रशिक्षु (विद्युत) के पद पर चयन हुआ है।

राहुल ने बीआईटी सिंदरी से विद्युत अभियंत्रण में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद परिसर चयन (कैंपस प्लेसमेंट) के माध्यम से उनका चयन टाटा टेक्नोलॉजी में हुआ। निजी क्षेत्र में कार्य करने के बाद उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) में अपना करियर बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी जारी रखी और अंततः बीईएमएल में सफलता हासिल की।

राहुल, श्री सुदर्शन शर्मा के पुत्र हैं, जो आर.यू.एम.एस. बैरियाडीह, छतरपुर में सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

राहुल की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राहुल की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।