राजधानी रांची से पलामू तक राजनीतिक गलियारों में छाये युवा चेहरा राजू ट्रिकी उर्फ आयुष ट्रिकी
सोशल मीडिया में भी एक लाख फॉलोवर्स , समर्थकों में जगी बड़ी उम्मीदें
सर्वसमावेशी कार्यशैली और मजबूत पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि के दम पर बने युवाओं व आम जनता की पहली पसंद
वार्ड पार्षद नीरा देवी के पति हैं आयुष ट्रिकी, सामाजिक कार्यों से क्षेत्र में बनाई गहरी पैठ
रांची एक्सप्रेस से खास बातचीत में मनिका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
— कमरुद्दीन अंसारी
पलामू / मेदिनीनगर:
मेदिनीनगर के वार्ड नंबर-5 (पोखराहा खुर्द) के चर्चित युवा समाजसेवी राजू ट्रिकी जिन्हें लोग प्यार से आयुष ट्रिकी भी कहते हैं इन दिनों राजधानी रांची, पलामू और लातेहार जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनकी बढ़ती सक्रियता और जनसंपर्क ने क्षेत्रीय राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। आज स्थिति यह है कि राजधानी रांची से लेकर पलामू और लातेहार तक छोटे-बड़े हर तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों में राजू ट्रिकी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है और उन्हें भारी मान-सम्मान मिलता हैसोशल मीडिया में भी लाखों फालोवर्स हैं
वे न केवल युवाओं के दिलों की धड़कन बन चुके हैं, बल्कि अपनी मिलनसार छवि के चलते आम जनता के बीच भी पहली पसंद के रूप में तेज़ी से उभर रहे हैं।
सर्वसमावेशी कार्यशैली और जनसेवा का जज्बा
स्थानीय नागरिकों और समर्थकों के अनुसार राजू ट्रिकी लंबे समय से निस्वार्थ भाव से जनहित के कार्यों में जुटे हैं। उनकी सर्वसमावेशी कार्यशैली—जिसमें वे जाति, वर्ग और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर हर तबके को साथ लेकर चलते हैं—उन्हें एक अलग और लोकप्रिय पहचान दिलाती है। हर वर्ग के प्रति उनका सम्मानजनक व्यवहार, जरूरतमंदों की सहायता और गरीबों की सेवा ने उन्हें जनसमूह के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। यही कारण है कि रांची मनिका लातेहार पलामू क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय निवासियों में उनके प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मनिका विधानसभा से चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट
'रांची एक्सप्रेस' से हुई एक खास मुलाकात के दौरान राजू ट्रिकी ने खुलकर बताया कि जनता-जनार्दन और समर्थकों के लगातार आग्रह पर वे आगामी चुनावों में मनिका विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी को लेकर तैयारी कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद से क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में अचानक हलचल तेज़ हो गई है।
मजबूत राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राजू ट्रिकी की इस तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता के पीछे उनकी मजबूत पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि भी एक अहम कड़ी है। उनकी धर्मपत्नी, वार्ड पार्षद नीरा देवी, लंबे समय से धरातल की राजनीति में सक्रिय और सफल जनप्रतिनिधि रही हैं। वे वर्ष 2010 में निर्विरोध मुखिया और प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जनता की सेवा कर चुकी हैं, और वर्तमान में वार्ड पार्षद के रूप में अपने क्षेत्र का नेतृत्व कर रही हैं। जनता के बीच उनकी छवि एक जुझारू, मुखर और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाली नेत्री की रही है।
चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं निगाहें
पारिवारिक राजनीतिक अनुभव, ज़मीन से जुड़ी जनसेवा और युवाओं के बीच राजू ट्रिकी की गहरी पकड़ को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले चुनावी समीकरणों में उनकी भूमिका बेहद अहम हो सकती है। हालांकि, आगामी चुनावों में जनता का अंतिम जनादेश किसके पक्ष में जाएगा यह तो वक्त ही तय करेगा, लेकिन राजू ट्रिकी के बढ़ते कदम और मुखरता ने पलामू और लातेहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया है।


.jpg)


