पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार मंगरदाहा घाटी में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे राहुल दुबे गैंग के 04 संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार, 02 देशी पिस्टल, 12 जिंदा गोली एवं 01 खोखा सहित 02 मोबाईल बरामद।
पलामू :पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मंगरदाहा घाटी में घूम रहे हैं तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार राजेश यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान मंगरदाहा घाटी स्थित कचड़ा डिपो के पास पुलिस बल को देखकर भाग रहे चार संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार युवकों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 02 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 12 जिंदा गोली, 01 खोखा एवं 02 स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त सईद मोसाहिद उर्फ छोटू ने बताया कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करता है लहलहे फोर लेन में चल रहे कंस्ट्रक्शन साइट से लेवी की मांग करने के उद्देश्य से सभी वहां जाकर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का सईद मोसाहिद उर्फ छोटू पिता सईद जावेद खाान हुसैनी मुहल्ला शाहपुर
मो० सैफ पिता मो० शमीम नई मुहल्ला शाहपुर
युसुफ अंसारी पिता ग्यासुदीन अंसारी बंजारी थाना चैनपुर, जिला पलामू
शाहिद खलीफा पिता शकील खलीफा नई मुहल्ला शाहपुर चारों थाना चैनुपर, जिला पलामू के रहने वाले हैं
सईद मोसाहिद उर्फ छोटू पहले भी जेल जा चुका है
चैनपुर थाना कांड सं0-228/25, दिनाक धारा-22.11.2025, धारा-103(1)/238/61(2)/3(5)/303(2) बी०एन०एस०दर्ज है
देशी पिस्टल-02 अदद मैगजीन 02 अदद
जिन्दा गोली 12 अदद
खोखा-01 अदद रेडमी कंपनी स्क्रीन टच मोबाईल-01 अदद
विभो कंपनी स्क्रीन टच मोबाईल-01 अदद। बरामद किया गया है
इस छापामारी दल में
राजेश यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लाल जी थाना प्रभारी चैनपुर
शिवनाथ रंजन, चैनपुर थाना।अनुप टोपनो, चैनपुर थाना।
सिंगराय हेम्ब्रम चैनपुर थाना।
विक्रम सिंह तामसोय, चैनपुर थाना
सशस्त्र बल चैनपुर थाना।



.jpg)


