BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सूर्य आराधना सेवा समिति ने छठ महापर्व पर की व्यापक व्यवस्था, श्रद्धालुओं का फलाहार देकर किया स्वागत



छतरपुर (पलामू): लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा महोत्सव छतरपुर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सूर्य आराधना सेवा समिति, शिव मंदिर छतरपुर की ओर से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर के विभिन्न मार्गों पर रोड लाइट एवं साउंड की व्यापक व्यवस्था की गई।

समिति द्वारा शिव मंदिर से भव फैक्टरी तक दक्षिण दिशा में, शिव मंदिर से चेकनाका तक उत्तर दिशा में, भारत माता चौक से बिना लॉज तक पश्चिम दिशा में, शिव मंदिर से सुनार मोहल्ला शिव मंदिर तक पश्चिम दिशा में तथा शिव मंदिर से मंदेया नदी बाईपास तक पूर्व दिशा में रोड लाइट की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों पर साउंड सिस्टम भी लगाया गया, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं, समिति की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार पर छठव्रतियों को फलाहार देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति की इस पहल से श्रद्धालुओं में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक सहयोग और समर्पण के साथ पर्व की व्यवस्थाओं को सफल बनाया। समिति का उद्देश्य प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नंदन कुमार गुप्ता, सचिव मोनू सिंह, उप सचिव बिट्टू जोन, कोषाध्यक्ष आकाश चंद्रा (रॉकी) सहित सदस्य अनुराग नयन, धनंजय गुप्ता, साजन कुमार, विकास गुप्ता, रंजीत गुप्ता, विक्की कुमार, रॉकी गुप्ता (लाला), मिथुन कुमार, प्रीतम कुमार, अनिकेत कुमार, अमन कुमार, अमित कुमार, बिट्टू जॉन, पंकज गुप्ता, हर्ष कुमार, मनीष मालाकार, गोलू कुमार, डेविड, सूरज गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अमित गुप्ता, दिनेश सोनी, विकास कुमार, टिंकल कुमार एवं चंदन कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

समिति ने छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।