गीता देवी की हत्या की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो : सांसद, वीडी राम
पलामू : पलामू के नावाबाजार प्रखंड अंतर्गत बसना गांव में श्री शशि पासवान की पत्नी एवं सहिया के रूप में कार्यरत श्रीमती गीता देवी का दुर्गापूजा पंडाल से रात्रि में घर लौटने के दौरान कथित रूप से अपहरण किए जाने और बाद में उनका शव घर के बगल स्थित धान के खेत से बरामद होने की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।
इस हृदयविदारक घटना से मन व्यथित है। झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
माननीय सांसद ने इस घटना के संबंध में पलामू के पुलिस अधीक्षक से बात कर उन्हें अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करने तथा मामले की त्वरित जांच सुनिश्चित करने को कहा है।
राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर घटना में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।
महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों की जान-माल की रक्षा राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
श्री राम ने पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


.png)



