हुसैनाबाद थाना परिसर में थाना प्रभारी नेछठ व्रतियों के बीच फलाहार का किया वितरण
हुसैनाबाद,पलामू: लोक आस्था,स्वच्छता, पवित्रता एवं शुद्धता के महानतम पर्व छठ के अवसर पर हुसैनाबाद थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच फलाहार और पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने खुद आगे आकर व्रतियों को अपने हाथों से सामग्री भेंट किया और पर्व की शुभकामनाएं दी। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि छठ महापर्व हमारी प्राचीन संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक है। समाज के हर वर्ग को इस महापर्व में शामिल होने और व्रतियों की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सुख-दुःख और सामाजिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग देने के लिए हमेशा तत्पर है। इस तरह के कार्यों से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास व आत्मीयता और अधिक मजबूत होती है। कहा कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रसाशन काफी सक्रिय है। उन्होंने नदी, तलाब, नहर या गहरे जलश्रोत में अनावश्यक रूप से नही जाने, घाटों व पूजा स्थल पर भीड़भाड़ में धैर्य व अनुशासन बनाएं रखने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, अपने मोबाईल, पर्स व अन्य कीमती सामान का ध्यान रखने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 नम्बर पर डायल करने व किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना शीघ्र स्थानीय थाना को देने की अपील की है। साथ ही छठ महापर्व को सुरक्षित, शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने की बात कही है।


.jpg)


