बचाने आई भाभी को भी पीटा, गया में चल रहा इलाज; मारपीट के दौरान सोने की बाली भी गायब
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में मारपीट के मामले में एक महिला ने 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।अकौनी गांव निवासी अरविंद भुईयां की 30 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी ने गुरुवार को हरिहरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, घटना के समय पार्वती देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान आरोपित लाठी-डंडे, टांगी और कुदाल लेकर पहुंचे और समूह बनाकर उनके साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी 29 वर्षीय भाभी रिंकी देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। पीड़िता ने मारपीट के दौरान अपनी बहन की सोने की बाली भी गायब होने की बात कही है। घायल महिला का इलाज बिहार राज्य के गया जी स्थित अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 177/26 दर्ज करते हुए चिंता देवी, बसंती देवी, कमला देवी (1) विमला देवी, खुशबू कुमारी, सनोज कुमार, रीमा कुमारी, संजू देवी और कमला देवी (2) को नामजद अभियुक्त बनाया है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



.jpg)


