BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छठ महापर्व हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति : मनीष जयसवाल


सौंदा डी नलकारी नदी तट पर गूंजा छठी मइया का जयकारा, भक्ति जागरण में उमड़े श्रद्धालु


भुरकुंडा। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर रविवार को सौंदा डी स्थित नलकारी नदी तट पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और छठी मइया की भक्ति में सराबोर नजर आए। भक्ति जागरण का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा व आयोजनकर्ता बब्लू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक पारंपरिक छठ गीत और भक्ति प्रस्तुतियां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। नदी तट पर गूंज रहे पारंपरिक भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र छठी मइया के रंग में रंग गया था। मौके पर सांसद मनीष जयसवाल ने कहा कि छठ महापर्व हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति और प्रकृति की पूजा का सबसे अनूठा प्रतीक है। नलकारी नदी तट पर इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी सौहार्द, संस्कृति और धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती मिलती है। छठी मइया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व हमें अनुशासन और सादगी का संदेश देता है। क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग यह दर्शाती है कि हमारी परंपराएं आज भी उतनी ही जीवंत हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम का संचालन पंसस प्रतिनिधि डब्लू पांडेय ने किया। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सचिव संतोष रजक, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, भुरकुंडा मंडलाध्यक्ष अजय पासवान, मंडल सांसद प्रतिनिधि सतीश मोहन मिश्रा, दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य योगेश दांगी, संजय भारती, सुबोध रजक, जुगेश्वर यादव, जितेन्द्र कुमार, राजु, सोनु, मनोज, अंजय, राजेश, नकुल,  राज, जैकी, राजु मोदी, शशी, राजकुमार राम, आरआर गुप्ता, कमलेश गुप्ता, जगु गांधी, संतोष शर्मा, प्रविण नायक सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।