BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पत्रकार राजीव सिंह राजू के पिता का निधन, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने जताया शोक


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

रामगढ़। रांची से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राजीव सिंह राजू के पिता कुशेश्वर प्रसाद सिंह (98 वर्ष) का शनिवार की अहले सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को दामोदर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। बताते चले कि कुशेश्वर प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त अनुमंडल मत्स्य पदाधिकारी थे। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी से शिक्षा प्राप्त करने के बाद आगरा स्थित मत्स्य प्रशिक्षण महाविद्यालय से प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद संयुक्त बिहार के विभिन्न जिलों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और इसे नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।