BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्थानीय कला और संस्कृति का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : विधायक


पीवीयूएनएल ने 13 गांवों में बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र, ग्रामीण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

पतरातू। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से शनिवार को बिरसा मुंडा आवासीय परिसर में स्थानीय प्रतिभा सम्मान-सह-पारंपरिक वाद्य यंत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मौके पर रोशनलाल चौधरी ने झारखंड की समृद्ध, आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पीवीयूएनएल द्वारा परियोजना से प्रभावित एवं निकटवर्ती लगभग 13 गांवों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण करने तथा स्थानीय कलाकारों को सम्मानित करने की पहल की सराहना की। विधायक ने कहा कि झारखंड की पहचान यहां की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोकगीतों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों से है। मांदर, नगाड़ा, ढोलक और शहनाई जैसे वाद्य यंत्र हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत के अभिन्न अंग हैं। इन परंपराओं को संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पीवीयूएनएल की यह पहल स्थानीय कलाकारों का उत्साह बढ़ाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोक कला एवं संस्कृति को नई पहचान दिलाने में सहायक होगी। पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल ने सामुदायिक विकास के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मौके पर स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल, महाप्रबंधक परियोजना, मानव संसाधन विभागाध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद थे।