BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

समाज कल्याण पदाधिकारी से मिले बीससूत्री अध्यक्ष, आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं और दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा



फोटो03 :
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। दुलमी प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश ने रामगढ़ की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा से मुलाकात कर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों एवं लाभुकों को मिलने वाले पोषाहार और दिव्यांगजनों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सुधीर मंगलेश ने विशेष रूप से दुलमी प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भवन के अभाव में केंद्रों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे केंद्रों के लिए भवन की व्यवस्था करने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंच सके। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर एवं बैसाखी के वितरण को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को चिह्नित कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। सुधीर मंगलेश ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभाग को समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करनी चाहिए।