BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छठ घाटों पर इनर व्हील क्लब ने बनवाए चेंजिंग रूम, श्रद्धालुओं के बीच किया दूध वितरण



रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

रामगढ़। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वाधान में सामाजिक सेवा की सराहनीय पहल की गई। क्लब की सदस्यों ने शहर के प्रमुख छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम का निर्माण कराया। साथ ही घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच दूध का वितरण भी किया।

महिलाओं की सुविधा का रखा विशेष ध्यान

छठ महापर्व के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में महिलाओं को वस्त्र बदलने में होने वाली परेशानी को देखते हुए क्लब की ओर से चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई। इस पहल से व्रती महिलाओं को काफी सुविधा मिली। वहीं अर्घ्य के दौरान दूध वितरण शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गई।

सेवा ही संस्था का उद्देश्य

क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन एवं अन्य सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति, आस्था और अटूट विश्वास का प्रतीक है। पर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। माताओं और बहनों की सुविधा के लिए की गई यह छोटी-सी पहल उनके काम आई, यही संस्था के लिए संतोष की बात है।

ये थी उपस्थित 

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष श्वेता जैन, शर्मिष्ठा दत्ता, जस्मीत सोनी, मेघा बगड़िया, प्रियंका जैन, नवजीत कौर, निधि चौधरी, नमिता श्रॉफ एवं ममता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।