डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर डाली पंचायत में निकली भव्य शोभायात्रा
छतरपुर (पलामू): संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छतरपुर अनुमंडल के डाली स्थित कौशल नगर, मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा एवं बच्चे शामिल हुए।
श्रद्धा और उत्साह का माहौल
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, झंडे-बैनर और नारों के साथ शोभायात्रा पूरे डाली पंचायत में निकाली गई।
जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र उत्साह और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।
“बाबा साहेब के रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि”
अपने संबोधन में जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा:
“बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”
उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया है, इसलिए समाज में समानता और भाईचारा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
शिक्षा पर दिया जोर
उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी ताकत है और सभी लोगों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास करना चाहिए, ताकि बाबा साहेब का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
इस अवसर पर पं. समिति सदस्य साबुद्दीन अंसारी, उप मुखिया नगीना खातून, अफजाल अंसारी, जुबेर अंसारी, गुलाम गौस, रामजी प्रसाद, श्रवण कुमार, वसीम अंसारी, सरताज अहमद, दिल मोहम्मद, बृजेश कुमार, बाबूराम, शिवनाथ राम, अवधेश राम, विनोद राम, सत्येंद्र राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





