ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में अम्बेडकर जयंती व बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
गढ़वा :ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में मंगलवार को अम्बेडकर जयंती एवं बैसाखी पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अनुप सोनी, सचिव आलोक सोनी, प्रबंधन समिति सदस्य धीरज राज, आकाश कुमार एवं सोनू कुमार द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक अनुप सोनी ने सभी को अम्बेडकर जयंती एवं बैसाखी पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जयंती हमें सामाजिक समानता, शिक्षा और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने तथा जीवन में शिक्षा और अनुशासन के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बैसाखी पर्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में सामाजिक जागरूकता, एकता और संस्कार की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय हमेशा से ही अपने कर्तव्यों और नियमों के प्रति समर्पण के साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।





