BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री सचिवालय से पलामू डीसी को निर्देश, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का आदेश


पलामू: झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री सचिवालय ने जन शिकायत के एक मामले को गंभीरता से लेते हुए पलामू उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में 16 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय, रांची से पत्र पत्रांक 8502682 जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, जन शिकायत कोषांग में प्राप्त एक आवेदन/परिवाद के आधार पर संबंधित मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही, की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री सचिवालय के जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
बताया गया है कि यह आवेदन पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत गवरलेटवा गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता द्वारा दिया गया था, जिसमें किसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने मामले को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
इस निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।