BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, आयोजकों और सनातनी समाज ने नारी शक्ति को किया नमन




अमरावती वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका 

रांची : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आज विजयादशमी के साथ भव्य और शांतिपूर्ण समापन हो गया। माँ दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति ने समस्त सनातनी समाज, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर समिति ने विशेष रूप से नारी शक्ति को बधाई और सम्मान दिया, जिन्होंने पूजा को सफल बनाने में दिन-रात बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
समिति के मुख्य संरक्षक अश्विनी शर्मा* ने कहा, "यह पूजा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। सभी के सहयोग से ही यह आयोजन इतना भव्य हो सका।"
समिति के अध्यक्ष समीर सिंह ने बताया कि इस बार की पूजा में अनुशासन, स्वच्छता और भक्ति का विशेष ध्यान रखा गया था।
पूज के सफल आयोजन में प्रमुख रूप से संरक्षक अमरावती वर्मा के मार्गदर्शन में महिला मंडली ने अहम भूमिका निभाई।
क्रिय योगदान देने वालों में प्रमुख रूप से पिंकी सिंह, शिवानी सिंह, रीता देवी, सुमन सिंह, पूजा देवी, मैना देवी, मिथलेश देवी, संगीता देवी, संजू देवी, फुलकुमारी देवी, पूर्णिमा कुमारी और साक्षी सिंह शामिल रहीं।
इन सभी ने कन्या पूजन, भोग वितरण, पंडाल सज्जा, आरती और सिंदूर खेला जैसे कार्यक्रमों को बखूबी संभाला और यह सिद्ध कर दिया कि नारी ही शक्ति है, नारी ही दुर्गा है।
अंत में समिति ने सभी नगरवासियों को विजयादशमी और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी तरह का प्रेम और एकता भविष्य में भी बनी रहे।