BREAKING NEWS

logo

जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा के परिजनों को मिले नौकरी और मुआवजा : निपु सिंह


झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह रांची लोकसभा का पूर्व प्रत्याशी निपु ने कहा कि रांची में अपराधी बेलगाम हो गया है यहां पर मुर्गी से ही सस्ता जान इंसान के हो गया है ।
श्री सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार रात को सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा व्यक्ति को हत्या करने वाले अपराधी को प्रशासन जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और उनके कम से कम एक परिजन को सरकारी नौकरी दें और पांच लाख मुआवजा दें और सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है जनता एकजुट हो और मिलकर लड़ाई लड़े नहीं तो अपराधी जीने नहीं देंगे श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि प्रशासन पूरी तरह सोई हुई है जनता अपने आप को डरा हुआ महसूस कर रहा है और उन्होंने कहा कि अपराधी को प्रशासन से अब डर नहीं है उसको जो मर्जी कर रहा है सो वह कर रहा है उन्होंने कहा कि अपराधी को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो जगन्नाथ मंदिर के समीप सैकड़ो लोग मिलकर धरना  देंगे ।