यह तस्वीर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आईना दिखा रही है। गढ़वा में एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण एक बेटे को अपनी घायल माँ को ठेले में बैठा कर अस्पताल ले जाना पड़ा। राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दावे तो बड़े-बड़े होते हैं, कागजों पर कई योजनाएं शुरू होती हैं, लेकिन कभी ठेले तो कभी खाट पर अस्पताल जाते मरीजों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। यह झारखंड का दुर्भाग्य है कि सरकारी अस्पतालों में ना दवाईयां हैं, ना जाँच की सुविधा, ना डॉक्टर... लेकिन सरकार बेपरवाह है। उन्हें आम जनता के स्वास्थ्य से शायद कोई मतलब ही नहीं है।
एम्बुलेंस नहीं मिलने पर बेटे ने ठेले पर मां को पहुंचाया अस्पताल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल





