BREAKING NEWS

logo

मां तारिणी पूजा में शामिल हुए विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना


घाटशिला प्रखंड के मोऊभण्डार स्थित टूमांगडूंगरी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित मां तारिणी पूजा में विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ मां तारिणी की पूजा-अर्चना की और पूरे घाटशिला क्षेत्र के लोगों के सुख, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
पूजा कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विधायक ने कहा कि मां तारिणी की कृपा से क्षेत्र में शांति, विकास और खुशहाली बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है।
इस अवसर पर झामुमो घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, पंचायत अध्यक्ष आजाद बेहरा, गणेश जेना,सुशील मार्डी, सुजय सिंह, कालीपद गोराई, कमल दास, प्रताप दास कृष्णा महंती सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।