जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह ने पुराना कोर्ट साकची स्थित प्रतिमा पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री परविंदर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सबसे बड़े प्रहरी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं और हमें एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का सपना एक ऐसे भारत का था, जहाँ सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हो। आज हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए संकल्प लेना चाहिए।
श्री परविंदर सिंह ने जिलेवासियों से अपील की कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष के सिद्धांतों को अपनाएं और एक सशक्त एवं समरस समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
अंत में, उन्होंने पुनः बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव देश को प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, जसवंत सिंह जस्सी, अरूण कुमार सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, योगेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, आशुतोष सिंह,
महामंत्री शाहनवाज अहमद, परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह, अविनाश सिंह, अमित श्रीवास्तव, ज्योति मिश्र, राकेश साहू, सुनील प्रसाद, कौशल प्रधान, मकसूद आलम, नवल सिंह, राकेश कुमार पाण्डेय, राजेश चौधरी,
सचिव ईशान पात्रा, रंजीत सिंह, रविन्द्र मौर्या, सुल्तान अहमद, नमिता सिंह, फरहत बेगम, नन्दलाल प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, लव कुमार निराला, नीरज सिंह,
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, बिजय यादव, प्रिंस सिंह, जवाहर लाल, ज्योति यादव, अमरजीत नाथ मिश्र, राहुल गोस्वामी, राजा सिंह राजपूत,
सम्मानित नेता में युवा उपाध्यक्ष सन्नी सिंह, सोनू तिवारी, चेयरमैन सोशल मीडिया राजकुमार वर्मा, अमर कुमार मिश्रा, प्रेमी अंथोनी, गौरी देवी, रंजीत सिंह कल्लू, दिलनबाज, राजेश प्रसाद, मथुरा प्रसाद, विनोद यादव, रामदास मेहता शामिल हुए।






