BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अलग राज्य का 26वां स्थापना दिवस इस वर्ष नहीं मनाया जायेगा


नयी तिथि की घोषणा बाद में जारी की जायेगी

विशेष संवाददाता
रांची : झारखंड सरकार 15 नवंबर को 26वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित नहीं करेगी। यह पहला अवसर होगा, जब अलग झारखंड का स्थापना दिवस समारोह नहीं मनाया जायेगा। अब तक अलग-अलग सरकारों ने अपने तरीके से 15 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया है। पूर्व में मोरहाबादी मैदान में स्थापना दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता था और कई सरकारी योजनाओं की घोषणाएं की जाती थीं। साथ ही साथ रात में म्युजिकल बोनांजा अथा संगीतमय प्रस्तुती का भी आयोजन सरकार की तरफ से किया जाता था।
जानकारी के अनुसार स्थापना दिवस समारोह को लेकर नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी। राज्य सरकार ने छठ महापर्व की वजह से स्थापना दिवस कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया है। स्थापना दिवस के दिन सांकेतिक तौर पर एक छोटा कार्यक्रम आयोजित किये जाने की संभावना है। इसकी वजह छठ और राज्य का स्थापना दिवस एक दिन यानी 15 नवंबर को होना बताया गया है। स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाला मुख्य कार्यक्रम अब सरकार के गठन अवसर पर यानी दिसंबर में भव्य तरीके से आयोजित की जायेगी।