BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ठेकुआ सिर्फ पकवान नहीं, आस्था का प्रसाद है : सत्यपाल गुप्ता


फ्लेव्स में छठ महापर्व पर विशेष रूप से बनाया जा रहा है ठेकुआ 
 
ग्राहकों की मांग के अनुरूप शुद्ध घी, गुंड़ व गेहूं के आटे से बन रहा छठ महापर्व का महाप्रसाद  

रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रांची :  बिहार-झारखंड व पूर्वांचल के प्रदेशों में प्रचलित लोकप्रिय पकवान ठेकुआ का नाम सुनते ही शुद्ध गेहूं के आटे,घी व गुंड़ की सोंधी  खुशबू स्वत: बिखरने लगती है। इसमें विशेष रूप से मिलाए जाने वाली सामग्री सोंफ, इलायची, नारियल व सूखे मेवे ठेकुआ के स्वाद में चार चांद लगा देते हैं। छठ महापर्व पर  श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए एचईसी परिसर के सेक्टर टू मार्केट स्थित फ्लेव्स होटल एंड रेस्टोरेंट में विशेष रूप से ठेकुआ बनाया जा रहा है। 
इस संबंध में फ्लेव्स के संचालक सत्यपाल गुप्ता ने बताया कि विगत कई वर्षों से विशेष रूप से छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की मांग के अनुरूप शुद्ध गेहूं के आंटे,शुद्ध घी व गुड़ और इसमें सौंफ, इलायची नारियल और सूखा मेवा मिलाकर ठेकुआ बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शुद्धता ही ठेकुआ की पहचान है। ठेकुआ सिर्फ पकवान नहीं, बल्कि आस्था का एक महाप्रसाद भी है। छठ के ठेकुआ का स्वाद एक अलग प्रकार की संतुष्टि देता है। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता से  कोई समझौता नहीं किया जाता है। प्रसाद की शुद्धता से खिलवाड़ न हो, इसका ध्यान हमेशा रखा जाता है। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व पर ठेकुआ की मांग को देखते हुए श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि पूर्व में ही अपने ऑर्डर प्रेषित कर दें, ताकि बाद में उन्हें निराश न होना पड़े।