BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार रखें सभी अधिकारी


हमीरपुर 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति शुक्रवार को सुबह 10 बजे यहां हमीर भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों, संस्थानों और शहरी निकायों की आय-व्यय, ऑडिट पैरा और कई अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करेगी।
 इस समिति में सभापति विधायक संजय रत्न के अलावा विधायक डॉ. हंसराज, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, विधायक मलेंद्र राजन, विधायक कुलदीप राठौर और विधायक विवेक शर्मा शामिल हैं।
 इस महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों तथा विभिन्न मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग और संस्थान से संबंधित विभिन्न मामलों एवं ऑडिट पैरा की विस्तृत रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
 इसके बाद एडीसी अभिषेक गर्ग ने भी हमीर भवन में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा, सहायक आयुक्त एवं एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा, एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।