संजौली हेलीपोर्ट, शिमला से रामपुर तक हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा प्रदेश में हवाई संपर्क के विस्तार और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को नई गति प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से समय की बचत होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी।उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय हिमाचल में विकास की संभावनाओं का विस्तार करना है, ताकि प्रदेश अपनी प्राकृतिक विशिष्टता के साथ प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।



.png)



