BREAKING NEWS

logo

20 मई 2026 का दैनिक पंचांग और राशिफल जारी


07 मई 2026, गुरुवार का दिन पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज सूर्योदय 05:50 बजे तथा सूर्यास्त 06:57 बजे होगा। चंद्रमा का उदय रात्रि 11:54 बजे और अस्त सुबह 09:52 बजे होगा। वर्तमान में उत्तरायण और ग्रीष्म ऋतु चल रही है।

आज कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 10:13 बजे तक रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। पूर्वाभाद्र नक्षत्र शाम 06:46 बजे तक रहेगा और उसके बाद उत्तराभाद्र नक्षत्र प्रारंभ होगा। साथ ही साध्य योग के बाद शुभ योग का निर्माण होगा।

शुभ मुहूर्तों में अभिजीत मुहूर्त 11:57 से 12:50 तक, विजय मुहूर्त 02:35 से 03:27 तक तथा अमृत काल 01:23 से 03:11 तक रहेगा। वहीं राहुकाल 02:02 से 03:40 तक रहेगा, जिसे अशुभ समय माना जाता है।

आज के दिन दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना शुभ नहीं माना गया है। यात्रा से पहले दही का सेवन लाभकारी बताया गया है। उच्छ कृष्ण पंचमी का धार्मिक महत्व भी आज विशेष रूप से बताया गया है।

राशिफल के अनुसार मेष, तुला और वृश्चिक राशि वालों को सफलता और लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं सिंह, धनु और मकर राशि वालों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार आज धैर्य, संयम और समझदारी से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है।


आज का राशिफल

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन कभी खुशी तो कभी चिंता वाला एहसास दे सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर मन को थोड़ा उदास कर सकती है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी और पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए आराम और सावधानी दोनों जरूरी रहेंगे।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज घर में रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना दिन को खास बना देगा और किसी शुभ कार्य की तैयारी उत्साह बढ़ाएगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी बॉस का दिल जीत लेगी। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम शुरू करने का सपना भी गति पकड़ सकता है।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज आपकी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी दोनों बन सकती है। मनमौजी स्वभाव परिवार वालों को थोड़ा परेशान कर सकता है। घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना सकती है। अचानक धन लाभ मिलने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। किसी को निजी जानकारी देने से बचें, क्योंकि वही बात आगे परेशानी का कारण बन सकती है। बिजनेस में नए बदलाव सफलता की राह खोल सकते हैं।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। संतान के साथ बिताया गया समय रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाएगा। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है, लेकिन भावनाओं में बहने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। समझदारी और संयम ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी वाला दिन साबित हो सकता है। परीक्षा के परिणाम मन मुताबिक आने के संकेत हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम और सुझावों से बेहद प्रभावित रहेंगे। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अपनी कमजोरियों को पहचानकर सुधारेंगे तो सफलता और तेजी से मिलेगी। पड़ोस या आसपास के विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज उन्नति और नए अवसरों का दिन है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा मौका मिल सकता है। घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग बन रहा है। परिवार में चल रही कलह को सुलझाने की जिम्मेदारी आपको निभानी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के घर दावत या खुशी के मौके पर जाने से मन हल्का और खुश रहेगा।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज मेहनत आपका सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में बड़ा पद मिलने से सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ बैठकर अहम फैसले लेने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर दिल को खुश कर सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है। बच्चों की सेहत को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन आपके लिए खास और लाभदायक साबित हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में बड़े फायदे का कारण बनेगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। जरूरत पड़ने पर धन भी आसानी से मिल सकता है। संतान के लिए नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। लाइफस्टाइल में बदलाव और नई खरीदारी आपको उत्साहित करेगी।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन मेहनत रंग भी लाएगी। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर किसी कोर्स या पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। सेहत को नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है। ऑफिस में लापरवाही करने पर बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। राजनीति में हर कदम सोच-समझकर रखें।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज एक साथ कई जिम्मेदारियाँ आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी हर काम को सही दिशा देगी। नए काम की शुरुआत के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी यादों को ताज़ा कर सकती है। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। सही फैसले आज आपको भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकते हैं।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे परिणाम आपके साथ रहेंगे। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। जिम्मेदारियों को हल्के में लेने से बचें। बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि पैसा वापस आने में परेशानी हो सकती है। घर में धार्मिक या शुभ कार्यक्रम का आयोजन माहौल को पवित्र और खुशनुमा बना देगा।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज कुछ चुनौतियाँ आपका धैर्य परख सकती हैं, लेकिन समझदारी से आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। परिवार की समस्याओं को घर के भीतर ही सुलझाना बेहतर रहेगा, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।*
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬