रांची । राजधानी रांची के चुटिया थाना में रांची लोकसभा क्षेत्र से
भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है।
संजय सेठ पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला दर्ज
अरगोड़ा सीओ ने चुटिया थाना में दर्ज कराया है।
उल्लेखनीय है कि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को चुटिया में रोड शो हुआ था। इस
मामले में डीएसपी सिटी कुमार वेंकटेश रमन ने कहा कि संजय सेठ के खिलाफ
मामला दर्ज हुआ है। उनपर सीओ अरगोड़ा ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का
आरोप लगाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
