समस्तीपुर : समस्तीपुर एक कृषि प्रधान जिला है। राजनीतिक रूप से सजगता भी है साथ ही समाजवादी आंदोलन का गढ़ भी माना जाता है।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने तत्कालीन ताजपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 1952 से 1972 तक विजयी होते रहे। 1972 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने आकर जनसभा की और कांग्रेस को जीताने को कहा। ललित नारायण मिश्र को इन्हें हराने के लिए प्रति नियुक्त किया गया धनवल, वाहुवल हर प्रकार के उपरांत भी जननायक कर्पूरी अपराजेय रहे।
आपातकाल में परिसीमन आयोग ने इस क्षेत्र को चार भाग में विभक्त कर दिया। आम नागरिकों का कहना है कि इसी का खामीयाना भुगतना पड़ा।
वर्तमान में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं-कल्याणपुर (सु.) रोसड़ा (सु.) समस्तीपुर, वारिसनगर,हसनपुर, मोहिउद्दीनगर ,मोरवा सराय रंजन ,उजियारपुर एवं बिभूतिपुर।
जिले में मतदाताओं की संख्या 28 लाख 61हजार 415 है। पुरुष मतदाता 1560425 है। महिला मतदाता 13 लाख 66120 है। थर्ड जेंडर 30 है।
राजग से जदयू ने सात विधानसभा क्षेत्र कल्याणपुर, समस्तीपुर ,मोरवा, सराय रंजन ,विभूतिपुर वारिसनगर, हसनपुर से अपने प्रत्याशियों को उतारा है तो भाजपा ने रोसड़ा (सु०) मोहिउद्दीन नगर से तथा उजियारपुर में रालोमो ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
महागठबंधन से राजद ने समस्तीपुर,हसनपुर मोहिउद्दीन नगर,मोरवा सरायरंजन , उजियारपुर भाकपा माले ने कल्याणपुर एवं वारिसनगर तो कांग्रेस ने रोसरा माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विभूतिपुर से अपने प्रत्याशी को उतारा है। जनसुराज ने सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी देकर चुनाव को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है। इसके अतिरिक्त तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल ने मोहिउद्दीन नगर से पूर्व विधायक को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इस चुनाव में दोनों गठबंधन की ओर से स्टार प्रचारक को ने प्रचार किया है और कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई मंत्रियों की सभा हुई है और हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सभाओं को संबोधित किया है।
मुख्यमंत्री के प्रत्याशी तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री प्रत्याशी मुकेश साहनी भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं इस चुनाव में दो मंत्री विजय कुमार चौधरी ,महेश्वर हजारी (जदयू) एक पूर्व मंत्री आलोक मेहता (राजद) एक पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी(जदयू )भी अपना भाग्य आजमा रही है।

