BREAKING NEWS

logo

प्रेम प्रसंग के चलते महिला देवर के साथ नहर में कूदी



रायबरेली,। भदोखर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने देवर के साथ शारदा नहर में कूद गयी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और घरवाले इसके विरोध में थे।

भदोखर थाना क्षेत्र के भाव गांव के पास सोमवार को एक महिला और युवक को राहगीरों ने नहर में कूदते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भदोखर पुलिस ने दोनों को खोजने के लिए गोताखोरों को नहर में उतारा, लेकिन अभी तक कोई जानकारी मिल सकी। खबर मिलते ही जोधे का पुरवा मजरे सेमरा निवासी संतोष अपने घरवालों को लेकर और खानपुर मजदरे भदोखर निवासी राजेन्द्र अपने परिवार के साथ पहुंच गये।

संतोष ने बताया कि जो महिला नहर में कूदी है वो उसकी पत्नी संगीता (30) है और युवक उसका मौसेरा भाई अमन (22) है। रिश्तेदारी की वजह से अमन का उसके घर पर आना-जाना था। धीरे-धीरे अमन और पत्नी संगीता में नजदीकियां बढ़ी और एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसने विरोध भी किया। इसकाे लेकर परिवार में विवाद होता था। इसी के चलते अमन और संगीता ने आज शारदा नहर में छलांग लगा दी।

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि नहर में कूदे युवक अमन और महिला संगीता का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम को नहर में उतारा गया है। दोनों में प्रेम संबंध थे जिसके बारे में दोनों के परिवारों को पता था।