चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते
हुए मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया
है। पुलिस ने एक व्यक्ति को छह पिस्ताैल और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।
पुलिस
महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया
गिरोह के लिए काम करने वाले गुरबाज सिंह मध्य प्रदेश से पंजाब में हथियार
लेकर आता था। पुलिस ने आरोप गुरबाज सिंह काे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास
से छह .32 बोर की पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच
में पता चला है कि ये हथियार आपराधिक गतिविधियों के लिए मध्य प्रदेश से
पंजाब में लाए गए थे। आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार,
कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और अन्य अवैध गतिविधियों में किया जाना था।
उन्हाेंने
बताया कि पकड़ा गया आरोपित पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या, डकैती और
जबरन वसूली जैसे अपराधों में शामिल रहा है। इस गिरोह के खिलाफ पहले भी कई
मामले दर्ज हैं और यह अक्सर अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ है।
काउंटर इंटेलिजेंस टीमें अब इस गिरोह की पूरी सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों
की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक इस
मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।