अंतरिक्ष
यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद पृथ्वी पर
लौट आईं। सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर की वापसी पर फिल्म
जगत की तमाम हस्तियाें ने उन्हें बधाई दी है।
दरअसल, अंतरिक्ष
यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथियाें के साथ केवल आठ दिन के लिए अनुसंधान
करने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गए थे, लेकिन उनके बोइंग स्टारलाइनर
अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष
स्टेशन पर 286 दिन रुकना पड़ा था। बुधवार काे तड़के सुबह सुनीता विलियम्स
की सुरक्षित वापसी हाे गई। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की सुरक्षित
ावापसी पर दुनियाभर के लोगाें ने खुशी जाहिर कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
इसमें मनोरंजन उद्योग की तमाम हस्तियां भी शामिल हैं।
बुधवार काे
अभिनेता आर. माधवन, जैकी श्रॉफ, चिरंजीवी और मानुषी छिल्लर जैसे अभिनेताओं
ने अपने सोशल मीडिया पर सुनीता विलियम्स के लिए खास पोस्ट शेयर कर अपनी
खुशी जाहिर की है। सुनीता विलियम्स की भी प्रशंसा की गई है। आर माधवन ने
अपने सोशल मीडिया पर सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने का वीडियो शेयर किया
और लिखा, "प्रिय सुनीता विलियम्स, धरती पर आपका स्वागत है। हमारी
प्रार्थनाएं स्वीकार हो गई हैं। आपको सुरक्षित और मुस्कुराते हुए देखकर
बहुत अच्छा लगा। ईश्वर की कृपा है। लाखों लोगों की प्रार्थनाएं स्वीकार हो
गई हैं।" आर माधवन ने नासा और स्पेसएक्स को टैग करते हुए कहा कि पूरी टीम
ने शानदार काम किया।
एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपने एक्स अकाउंट पर
सुनीता विलियम्स की फोटो शेयर कर उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा,
"अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के लिए धैर्य और अन्वेषण की भावना की
आवश्यकता होती है।" यह लिखने के बाद उन्होंने सुनीता विलियम्स को टैग किया।
अभिनेता चिरंजीवी ने भी एक्स पर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर
की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "पृथ्वी पर वापसी
पर आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर। इस तरह घर लौटना
ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है। आप आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष में गए थे और 286
दिनों के बाद पृथ्वी के चारों ओर 4,577 परिक्रमा पूरी करके वापस लौटे,"
चिरंजीवी ने इन अंतरिक्ष यात्रियों की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा कि
अंतरिक्ष यात्रियों की यह यात्रा एक रोमांचक और अब तक की सबसे बड़ी साहसिक
कहानी है।
मानुषी छिल्लर ने भी एक पोस्ट शेयर कर सुनीता विलियम्स को
शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी लिखा कि सुनीता विलियम्स जैसी महिलाओं को
हमेशा प्रेरणा के रूप में देखा जाना चाहिए। इसके साथ ही अभिनेत्री रकुल
प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष
में एक तस्वीर शेयर की। फोटो के नीचे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को
टैग करते हुए अभिनेत्री ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "अंतरिक्ष
में आपकी यात्रा आपकी ताकत और समर्पण की परीक्षा थी, आपने इतिहास रच दिया
है। आपने जो हासिल किया है, उस पर हमें गर्व है। आपको शुभकामनाएं, आप हमें
इसी तरह प्रेरित करती रहेंगी।"
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर फिल्म जगत की हस्तियों ने जताई खुशी
