BREAKING NEWS

logo

रूमेटॉइड अर्थराइटिस: समय पर इलाज से जोड़ों को बचाएं और जीवन को बेहतर बनाएं


क्या आपको भी हाथों और पैरों के छोटे जोड़ों में दर्द होता है?
क्या सुबह के समय सूजन और अकड़न महसूस होती है?

ये लक्षण रूमेटॉइड अर्थराइटिस की ओर इशारा करते हैं। यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम खुद ही जोड़ों पर हमला करने लगता है। इससे जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न महसूस होती है। यह समस्या मुख्य रूप से महिलाओं में देखने को मिलती है, खासकर 20 से 30 साल की उम्र के बीच।

यह डिजीज हाथों और पैरों के छोटे जोड़ों को सबसे ज्यादा असर करती है, लेकिन बड़े जोड़ों जैसे घुटने और कंधे भी इससे अछूते नहीं रहते हैं। समय के साथ, यह कंडीशन और गंभीर हो सकती है। इसलिए, अगर आप इन लक्षणों का अनुभव कर रही हैं, तो तुरंत डॉक्‍टर से बात करें।

जल्दी पहचान और सही और समय पर इलाज से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। इस बारे में विस्‍तार से शारदा केयर – हेल्थसिटी के अर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन डिपार्टमेंट के कंसल्‍टेंट डॉक्‍टर निश्चित पालो बता रहे हैं। सबसे पहले हम रूमेटॉइड अर्थराइटिस के लक्षण के बारे में जान लेते हैं।

रूमेटॉइड अर्थराइटिस में जोड़ों में सूजन, दर्द और रेडनेस जैसी समस्याएं होती हैं। इस डिजीज के कारण शरीर की इम्‍यूनिटी (प्रतिरक्षा प्रणाली) खुद को पहचानने में गलती करती है और अपने ही जोड़ों को नुकसान पहुंचाने लगती है। धीरे-धीरे यह स्थिति जोड़ों को नष्ट करने, कार्टिलेज को नुकसान पहुंचाने, अकडन और जोड़ों के टूटने का कारण बन सकती है।''