BREAKING NEWS

logo

श्री सूरत गिरि बंगला आश्रम में स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई


हरिद्वार। श्री सूरत गिरि बंगला गिरिशानंदाश्रम के दशम् पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ आश्रम के एकादश पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के सानिध्य में मनायी गई। इस अवसर पर प्रातः ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज के श्री विग्रह का पूजन-अर्चन किया गया।

महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज काे तप व त्याग की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उनके पुरुषार्थ और कृपा का ही परिणाम है कि आश्रम दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर है। आश्रम सनातन परम्पराओं के संरक्षण, संवर्धन व उन्नयन की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव द्वारा आरंभ किए गए प्रकल्पों का सफलता पूर्वक संचालन हाे रहा है और आश्रम वैदिक विद्धानों को तैयार करने साथ गौ सरंक्षण व संवर्धन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा है।

इस अवसर पर कोठारी स्वामी उमानंद गिरि महाराज, स्वामी विश्वस्वरूपानंद गिरि महाराज, स्वामी कमलानंद गिरि, गोपालानंद सरस्वती, महंत स्वामी रामानंद गिरि, स्वामी ब्रह्मानंद तीर्थ, आश्रमस्थ संत, वैदिक विद्वान, विद्यार्थी आदि ने उपस्थित होकर स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।