हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला
अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने शुक्रवार को माँ गंगा की आरती और पूजन कर
प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश
उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी रुची भट्ट ने कहा कि भाजपा महिला हितैषी पार्टी
है और महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने का कार्य करेगी।
नवनियुक्त
जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने कहा कि वह समाज की शोषित एवम् वंचित
महिलाओं को मुख्यधारा में लाने तथा उनके हकों की आवाज सरकार तक ले जाने का
कार्य करेगी। उन्होंने कहा भाजपा ने महिलाओ को संसद में तैंतीस प्रतिशत का
अधिकार दिया है, उज्ज्वला योजना और जनधन खाते दिए हैं। भाजपा सरकार
महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य कर रही है और भाजपा के राज में ही महिलाएं
सुरक्षित रह सकती हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनेक योजनाएं महिलाओ के
कल्याण के लिए चलाई हुई है और कई पुरस्कार प्रदेश की वीरांगनाओ के नाम पर
मातृशक्ति को दिए जा रहे हैं।
गंगा पूजन मे मुख्य रूप से महिला आयोग
की सदस्य कमला जोशी, जिला उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, जिला महामंत्री प्रीति
गुप्ता, कामिनी सड़ाना, गोमती मिश्रा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवालिक
नगर, रीना तोमर, सरोज जाखड़, मंजु सिंह व अर्चना ने भाग लिया
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने गंगा पूजन कर की शुरुआत
