BREAKING NEWS

logo

करंट लगने से जल संस्थान कर्मचारी की मौत


ऋषिकेश,। गढ़वाल जल संस्थान में कार्यरत एक कर्मचारी‌ की शनिवार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।‌ जानकारी के अनुसार गढ़वाल जल संस्थान में कार्यरत कर्मचारी विपिन कुमार (28) पुत्र रमेश‌ कुमार निवासी थाना मुनि की रेती क्षेत्र, टिहरी गढ़वाल की नाइट ड्यूटी थी।


 शनिवार सुबह ड्यूटी खत्म होने पर वह घर जाने की तैयारी में था। सुबह वह मुंह धोने के लिए नल‌ पर जा रहा था कि वहीं पर गली में रखे कूलर की तार से वह छू गया। तार में करंट आ रहा था, जिससे विपिन बुरी तरह झुलस गया। विपिन को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।