BREAKING NEWS

logo

रांची के जयपाल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन





रांची,। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 43वां जन्मदिन रविवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरासंध अखाड़ा के पहलवान, युवा क्रिकेटर और कई खेल प्रेमियों ने माही के तस्वीर वाले पोस्टर हाथ में लेकर उनके प्रति रांची का प्रेम और सम्मान प्रदर्शित किया। सबने मिलकर केक काटकर एक स्वर में हैप्पी बर्थडे धौनी कहकर प्रिय क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जरासंध अखाड़ा के प्रमुख दीपक वर्मा, सचिव अंश वर्मा, अखाड़ा प्रशिक्षक अमरजीत कुमार,जरासंध अखाड़ा के उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, हरीश कुमार सहित कई युवा खेल प्रेमी उपस्थित थे।