रांची, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शनिवार को मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। साथ ही अन्य जगहों पर दुआ करने का आह्वान किया गया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद फ़ुरक़ान अंसारी की अपील पर यह आयोजन हो रहा है।
फुरकान अंसारी ने इस सम्बंध में प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि हज़ारों लोग मस्जिदों में नमाज़ के बाद विशेष दुआ में शिरकत कर गुरुजी की सलामती की दुआ मांग रहे है।
अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ नेता नहीं बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने हमेशा शोषितों और वंचितों की आवाज़ को बुलंदी दी है। आज जब वे अस्वस्थ हैं तो हम सबका कर्तव्य बनता है कि उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें। हमारी दुआएं उनके साथ हैं।