मीरजापुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा
सांसद अरुण सिंह सोमवार को विंध्याचल पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से मां
विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद मीडिया से बात करते
हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा के
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कांग्रेस ने छह दशक तक राज्य की गरीब जनता को
लूटने का काम किया। कांग्रेस के पवन खेड़ा के भाजपा के संकल्प पत्र को
माफीनामा संकल्प पत्र के बयान पर अरुण सिंह ने कहा कि पवन खेड़ा को
मीरजापुर में आकर यहां हुए विकास को देखना चाहिए। यहां 50 हजार शौचालय
बनवाए गए हैं। नल से जल का कनेक्शन तीन लाख 49 हजार घरों तक पहुंचाया गया।
राहुल गांधी को आकर देखना चाहिए कि तीन लाख 12 हजार उज्ज्वला योजना के तहत
गैस कनेक्शन दिया गया है। इसके साथ ही आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से
जनपद के लोगों को लाभान्वित किया गया है।
उन्होंने अखिलेश यादव पर
आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को विकास और आंकड़े की बात करनी चाहिए।
कांग्रेस और सपा जाति और धर्म की बात करते हैं। इनकी मूल सोच कभी विकास की
नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को विकास और आंकड़े
की बात करनी चाहिए। कांग्रेस और सपा जाति और धर्म की बात करती है। इनकी मूल
सोच कभी भी विकास की नहीं रही है। अखिलेश यादव के समय हर वर्ष 100 से अधिक
दंगे होते थे। टूटी सड़कें थीं, बिजली नहीं आती थी, कानून का राज्य समाप्त
हो गया था। हर तरफ जंगल राज्य था।
उन्होंने दावा किया कि उत्तर
प्रदेश की सभी सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और अबकी बार 400 पार, फिर
मोदी सरकार का नारा चरितार्थ होने वाला है।