रांची। राजधानी रांची में बुधवार की रात अड्डेबाजी करने वालों
के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के आदेश पर जिले के
सभी थाना प्रभारी और डीएसपी ने करीब 70 जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के
खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 183 लोगों को पकड़ा गया। उन्हें हिदायत
देकर छोड़ दिया गया। जिन जगहों पर अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया गया।
उनमें नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू सहित
70 से अधिक स्थान शामिल हैं।
इस दौरान बेवजह जमा होकर अड्डेबाजी
करने वाले कई युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया गया। साथ ही, कई लोगों को
हिदायत देकर छोड़ा। पुलिस पदाधिकारियों ने अड्डेबाजी करने वाले लोगों से
सख्त लहजे में कहा कि अगली बार इस तरह का अड्डेबाजी करने पर जेल भेज दिया
जाएगा। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे मुखर होकर अड्डेबाजी करने
वालों की जानकारी दे। अगर आप किसी भी जगह पर अड्डेबाजी करते देखते हैं या
उसकी सूचना मिलती है, तो तुरंत हमें जानकारी दें, इस पर त्वरित कार्रवाई की
जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि अक्सर अड्डेबाजी करने वाले लोग नशा
करते हैं और आपराधिक घटनाओं की योजना भी बनाते हैं। ऐसे में अपराध पर
नियंत्रण पाने के लिए अड्डेबाजी पर लगाम लगाना काफी जरूरी है।
रांची के 70 जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ चला अभियान
